जीवनी सूचना
राय यूजीन डेविस का जन्म १९३१ में लैविटस्बर्ग, ओहायो में हुआ था। लैविटस्बर्ग, क्लीवलैंड से लगभग ४० मील दक्षिण में है। आप एक कृषक समुदाय में बड़े हुऍ थे। आप प्रारंभिक किशोरावस्था में सार्वजनिक पुस्तकालय में जा कर, मनोविज्ञान, तत्वविचार, और योग की किताबें पढ़ते थे। जब आपकी उम्र १८ साल की हुई, तब आपने परमहंस योगानंद जी की किताब, 'योगी कथामृत' को पढ़ा, और आपने तुरंत योगानंद जी और क्रिया योग की परंपरा के साथ एक आध्यात्मिक संबंध महसूस किया। दिसम्बर १९४९ में आप लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, में अपने गुरु (शिक्षक) को मिलने के लिये गये, और वहां आपको मठ के शिष्यत्व प्रशिक्षण के लिए स्वीकार किया गया था।
परमहंस योगानंद जी ने श्री डेविस को १९५१ में अध्यादेश दिया, और मार्च १९५२ में फीनिक्स, एरिज़ोना, सैल्फ रियलाइजेशन फैलोशिप केंद्र में मिनिस्टर के रूप में नियुक्त किया। १९५३ के आखिर में, आपने सांसारिक दुनिया में ठीक से रहने और सीखने की जरूरत को समझते हुऍ, संगठन को छोड दिया, लेकिन क्रिया योग परंपरा से और मन से सेवा करने के रिश्ते को नही छोडा। आपने अमेरिकी चिकित्सा कोरप्स, फोर्ट राईली, कैंसास में २ साल रहने के बाद, एक स्वतंत्र शिक्षक के रूप में अपनी मिशन शुरू की। तब से, आपने उत्तर अमेरिका के १०० से अधिक अमेरिका के शहरों, जापान, ब्राजील, यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, और भारत में क्रिया योग सिखाया है।
आपकी कुछ किताबें १० भाषाओं में और ११ देशों में प्रकाशित हो चुकीं हैं। आप सत्य जर्नल पत्रिका के प्रकाशक भी हैं, और आप सीऍसऎ के दुनिया भर के सदस्यों के लिए मासिक सबक भी लिखते हैं।